विशेष

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, दिन 5:प्राण प्रतिष्ठा पर 4 घंटे अयोध्या में रहेंगे PM मोदी: अब 22 को ही आएंगे

 

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, दिन 5:प्राण प्रतिष्ठा पर 4 घंटे अयोध्या में रहेंगे PM मोदी: अब 22 को ही 

शनिवार को देश-विदेश की नदियों का पवित्र जल रामलला के अभिषेक के लिए अयोध्या पहुंचा। श्रीराम मंदिर को शुक्रवार देर रात फूलों से सजाया गया था। लाइटिंग भी की गई। शुक्रवार को ही गर्भगृह में स्थापित की गई रामलला की प्रतिमा की पहली तस्वीर भी सामने आई।

अयोध्या में 16 जनवरी से शुरू हुए प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का शनिवार 20 जनवरी को पांचवां दिन है। 19 जनवरी (चौथे दिन) को रामलला की प्रतिमा की पूरी तस्वीर सामने आई। इसमें पहली बार रामलला का पूरा चेहरा दिखा।

0

प्रतिमा को लेकर शनिवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा से पहले नई प्रतिमा में भगवान की आंखों से कपड़ा नहीं हटा सकते। प्रतिमा में आंखों पर कपड़ा नहीं दिख रहा है तो यह गलत है। इसकी जांच होनी चाहिए।

वहीं, राम मंदिर और नई प्रतिमा को लेकर नेताओं के उठाए सवालों पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा- विनाशकाले विपरीत बुद्धि। उन्हें कुछ नहीं पता।

हाइलाइट्स

  • शुक्रवार शाम 7 बजे से अस्थायी मंदिर में रामलला के दर्शन बंद हुए, श्रद्धालु 23 जनवरी से नए मंदिर में दर्शन कर सकेंगे
  • आज वास्तु शांति के बाद रामलला सिंहासन पर विराजेंगे। सुबह भगवान का शर्कराधिवास, फलाधिवास हुआ

लाइव अपडेट्स

15 मिनट पहले

 

देवकीनंदन के भजनों पर झूमे साधू-संत

 

19 मिनट पहले

 

राम मंदिर से जुड़ी फर्जी खबरों पर सरकार सख्त, एडवाइजरी जारी

राम मंदिर से जुड़ी गलत खबरों को लेकर सरकार ने एक एडवाइजरी जारी की। जिसमें अखबार, न्यूज चैनल्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को फर्जी खबरों से बचने को कहा गया।

सूचना और प्रसारण मंत्रालय की तरफ से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि, सोशल मीडिया पर कुछ अन वैरिफाइड, भड़काऊ और फर्जी मैसेज फैलाए जा रहे हैं। जो सांप्रदायिक सद्भाव और सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ सकते हैं।

अयोध्या में रामलला की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित होंगे। पूरी खबर पढ़ें

27 मिनट पहले

 

ADG जोन लखनऊ पीयूष मोर्डिया ने बताया सुरक्षा व्यवस्था का प्लान

 

38 मिनट पहले

 

रामोत्सव में कलाकारों ने दी प्रस्तुति

 

 

 

 

अयोध्या में रामोत्सव के अंतर्गत तुलसी उद्यान वाणी शुक्ला ने व्हील चेयर पर बैठकर नृत्य किया। राजस्थान के जस्सू खान ने राम भजन गाया। हिमाचल प्रदेश के लोक कलाकारों ने सिरमौरी नाटी नृत्य किया। गुजरात के जेसी जडेजा ने अटेंगी डांस किया। राजस्थानी गायक रजनीकांत शर्मा ने राम भजन गाया। पश्चिम बंगाल के कलाकारों ने छाऊ नृत्य में महिषासुर मर्दनी का मंचन किया।

51 मिनट पहले

 

प्राण प्रतिष्ठा के यजमानों में समाज के सभी वर्ग का प्रतिनिधित्व

22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के यजमानों में 14 जोड़ों को शामिल किया गया है। यजमानों में समाज के सभी वर्गों के लोग शामिल हैं। इनमें उदयपुर के रामचंद्र खराडी वनवासी कल्याण आश्रम के अध्यक्ष, असम के राम कुई जेमी, जयपुर के गुरु चरण सिंह गील, हरदोई के कृष्ण मोहन, मुलतानी के रमेश जैन, तमिलनाडु के अडालारासन, मुंबई के विठ्ठलराव कांबले, लातूर के महादेव गायकवाड़, कुलबुर्गी कर्नाटक के लिंगराज बसवराज अप्पा, लखनऊ के दिलीप वाल्मीकि, काशी के अनिल चौधरी ( डोमराजा), काशी के ही कैलाश यादव, पलवल हरियाणा के अरुण चौधरी, काशी के कवींद्र प्रताप सिंह अपनी पत्नियों के साथ अनुष्ठान के यजमान होंगे।

05:28 PM20 जनवरी 2024

 

प्राण-प्रतिष्ठा के दिन 5 राज्यों के 12 एयरपोर्ट की पार्किंग बुक

अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में देशभर से 900 VIP और 60 VVIP शामिल होंगे। VVIP के 60 चार्टर्ड प्लेन अयोध्या के नए एयरपोर्ट पर लैंड होंगे। यहां VVIP को छोड़ने के बाद प्लेन 1000 किलोमीटर की रेंज में आने वाले दूसरे एयरपोर्ट पर पार्क होंगे। क्योंकि, अयोध्या में सिर्फ 8 प्लेन की पार्किंग हो सकती है।

प्राण प्रतिष्ठा के दिन पार्किंग के लिए 5 राज्यों के 12 एयरपोर्ट की पार्किंग रिजर्व की गई है। इनमें यूपी, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड शामिल हैं। सुपर स्टार अमिताभ बच्चन और साउथ फिल्मों के सुपर स्टार पवन कल्याण का चार्टर्ड प्लेन कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर पार्क होंगे। केंद्रीय उड्‌डयन विभाग ने एयरपोर्ट पार्किंग को लेकर सभी राज्यों को संदेश भेजा है। पूरी खबर पढ़ें

05:15 PM20 जनवरी 2024

 

राम मंदिर को उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

 

अररिया पुलिस ने 22 जनवरी को राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक 21 साल का मोहम्मद इंतखाब खुद को दाऊद इब्राहिम गैंग का आतंकी बता रहा है। उसने कॉल कर अपना नाम छोटा शकील और खुद को दाऊद इब्राहिम गैंग का आतंकी बताया था। पुलिस ने तुरंत टेक्निकल सर्विलांस का इस्तेमाल कर कॉल करनेवाले को अरेस्ट कर लिया है। पूरी खबर पढ़ें

04:55 PM20 जनवरी 2024

 

22 जनवरी को सुबह 10.30 बजे आएंगे मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब 22 जनवरी यानी प्राण प्रतिष्ठा के दिन ही अयोध्या आएंगे। वह 4 घंटे रामनगरी में रुकेंगे। सुबह 10.30 बजे विमान से अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरेंगे। 11 बजे राम मंदिर पहुंच जाएंगे। यहां 3 घंटे रुकेंगे। प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने से पहले PM राम मंदिर परिसर में लगी जटायु की प्रतिमा का इनॉगरेशन करके पूजा करेंगे।

प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 12.20 से 1 बजे तक होगा। PM के सामने रामलला की आंखों से पट्‌टी खोली जाएगी। वे रामलला को सोने की सलाई से काजल लगाकर उनको शीशा दिखाएंगे। इसके बाद मोदी, मोहन भागवत और ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास अपने विचार रखेंगे। इसके बाद दोपहर 3.30 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। पूरी खबर पढ़े

04:45 PM20 जनवरी 2024

 

22 जनवरी को दिल्ली में आधे दिन की छुट्‌टी

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने अयोध्या में राम मंदिर कार्यक्रम के कारण 22 जनवरी को दिल्ली सरकार के सभी कार्यालयों में आधे दिन की छुट्टी को मंजूरी दी।

खबरें और भी हैं...